ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट से दूर रखें अभिभावक-डॉ0 अर्चना सिंह



10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में बेहतर रिजल्ट देते हैं संभावना के बच्चे-डाॅ. द्विजेन्द्र

संभावना पब्लिक स्कूल एवं संभावना आवासीय उवि का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

प्ले ग्रुप से कक्षा 11वीं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले 75 बच्चों को दिया गया प्रमाण-पत्र और पुरस्कार

नर्सरी से कक्षा 11वीं तक अपनी कक्षा में सभी सेक्शन मिलाकर टॉपर रहे बच्चों को मिला विशेष पुरस्कार

आरा। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय शुभ नारायण नगर मझौंवा तथा ‘शारदा स्मृति’ सम्भावना पब्लिक स्कूल मौलाबाग आरा में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल जारी हुआ। परीक्षाफल सह-पुरस्कार वितरण-2026 का उद्घाटन विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र तथा प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में प्ले ग्रुप से ग्यारहवी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 75 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया। वही कक्षा नर्सरी से कक्षा ग्यारहवीं तक अपनी कक्षा में सभी सेक्शन मिलाकर टॉपर रहे छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।

संभावना पब्लिक स्कूल, मौला बाग, आरा के टाॅपर बच्चो के नाम क्रमशः
सूर्यांश सिंह (नर्सरी), प्रियांशु कुमार (एलकेजी), ऋषभ यादव (यूकेजी), राजवर्धन राज (कक्षा-1), कुश यादव (कक्षा-2), जयेश कुमार (कक्षा-3), आरुषि कुमारी (कक्षा-4) और शिक्षा (कक्षा-5) हैं। वही ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवा, आरा के टॉपर छात्र-छात्राओं के नाम क्रमशः आराध्या कुमारी (पीआरईपी), तान्या अर्फशा (एलकेजी), शिवम त्रिमूर्ति (यूकेजी), सम्राट कुमार सिंह (कक्षा-l), नंदनी कुमारी (कक्षा-2), आयुष सिंह (कक्षा-3), आलिया करीम (कक्षा-4), वारिश शफी (कक्षा-5), शौर्य कुमार (कक्षा-6), साक्षी कुमारी (कक्षा-7), अमृत राज (कक्षा-8), निशांत कुमार एवं सफीना करीम (कक्षा-9), एवं अदिति कुमारी (कक्षा-11) हैं। मौके पर प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि आज विद्यालय के बच्चों के लिए तथा उनके अभिभावकों के लिए विशेष दिन है।

विद्यालय के लगभग 200 बच्चे अपनी कक्षा के विभिन्न खण्डों में 90 से 100 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किये है। जिन बच्चों को पुरस्कार मिला है, उनके अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा की जो बच्चे आज इस मंच से पुरस्कृत नहीं हुए है, वे और मेहनत करे, ताकि अगले वर्ष की वार्षिक परीक्षा में पुरस्कृत हो सके। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने बच्चे को मोबाईल और इंटरनेट से दूर रखें। अपने बच्चे के साथ-साथ उनके दोस्तों पर भी नजर रखें। वही निदेशक डॉ. कुमार द्विजेन्द्र ने कहा कि संभावना विद्यालय में लगभग 27 सौ छात्र-छात्राएँ अध्यनरत है।

हमारे बच्चे आतंरिक परीक्षा में जितना बेहतर रिजल्ट देते है, उससे ज्यादा बेहतर सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा-10/12 के बोर्ड परीक्षाओं में रिजल्ट देते है। प्रति वर्ष हमारे विद्यालय के 40 से 50 बच्चे 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्होंने कहा की आज वार्षिक परीक्षा-2026 का परीक्षाफल घोषित होने के बाद अगले एक सप्ताह तक सभी अभिभावकों को अनके बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं को दिखाया जाएगा। साथ ही, शिक्षक अभिभावक संवाद (पीटीएम) का आयोजन भी किया जाएगा, ताकि अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षकों से रूबरू हो सके और अपनी समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा कर सके। अगामी 1 से 7 अप्रैल तक विद्यालय में सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे अपने बच्चों की प्रगति के बारे में शिक्षकों से जानकारी हासिल कर सकें और उत्तर पुस्तिकाओं का स्वावलोकन कर सके। साथ ही, अभिभावक अपने बच्चों का वर्ग उत्तीर्णता प्रपत्र (सीपीएफ) भी जमा करेंगे।

विद्यालय के परीक्षा प्रभारी राजेश रमण ने बताया कि विद्यालय के कुल-2783 बच्चों में से 70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चों ने 90 प्रतिशत या उससे ऊपर अंक प्राप्त किया है। शेष बच्चों का औसत अंक 60 प्रतिशत के आस-पास रहा है। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उप-प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने किया। उन्होंने कहा कि संभावना विद्यालय अनुशासन के साथ बेहतर शिक्षा के लिए जाना जाता है। हमारे शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उन पर पैनी नजर भी रखते है। हमारा विद्यालय वैसे बच्चे जो पढ़ने में कमजोर है, उन पर विशेष ध्यान देता है।

हम बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कृत सकल्पीत है। संचालन विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज अरविन्द ओझा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्रा, शिक्षक/कर्मचारी सहित काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!