भोजपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रतिदिन हो रही रात्रि गश्ती



रिपोर्ट विकास सिंह/आरा: आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं भोजपुर एसपी के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों और संवेदनशील इलाकों में प्रतिदिन रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है।

रात्रि गश्ती के दौरान जिला पुलिस बल के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान भी तैनात रहकर पूरे इलाके पर निगरानी रख रहे हैं। विशेष रूप से संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर प्रशासन की पैनी नजर है, जहां पुलिस दल देर रात तक भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, भय या दबाव की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। थाना, चौकी और पेट्रोलिंग वाहनों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पूरे भोजपुर जिले में चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में आयोजित किए जाएंगे, ताकि मतदाता बिना किसी दबाव के अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!