ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

“पहले मतदान फिर जलपान” जैसे स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।



 

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में लोगों की उमड़ी भारी भीड़।

गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जगह-जगह जाकर मतदाताओं को किया जा रहा है मतदान के प्रति जागरूकता।

सहरसा-भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सी.बी.सी.), पटना में पंजीकृत सांस्कृतिक दल लोग रंग मधुबनी के कलाकारों ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन, सहरसा में गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

स्वीप कोषांग, सहरसा के दिशानिर्देश पर आयोजित इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में हर दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही है और लोगों में मतदान के प्रति जिज्ञासा काफी बढ़ रहा है।

पहले मतदान फिर जलपान की बात करते हुए सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपने गीत, संगीत एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए आगामी 6 नवम्बर को अपने- अपने मतदान केंद्र पर पहुँच कर अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मिहिर कुमार झा ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में है लेकिन मतदाता पहचान पत्र अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है ऐसे व्यक्ति भी मतदान केंद्र पर अपना फोटो लगा हुआ कोई भी कार्ड जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र इत्यादि लेकर मतदान केंद्र पर जाकर मतदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग ने व्यवस्था की है कि ऐसे लोग जो विकलांग या वृद्ध हैं और वो मतदान केंद्र तक चल कर नहीं जा सकते ऐसे लोगों के लिए मतदान कर्मी उनके घर पर जाकर मतदान करवाएंगे।

लगभग 200 लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान रेलवे के अधिकारी कृशाणु चक्रवर्ती, सूरज कुमार, मो. जासीम एवं अन्य गणमान्य लोग सहित सांस्कृतिक दल के टीम लीडर जटाधर पासवान भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!