आरा: पुलिस अधीक्षक राज भोजपुर द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में परिवादी अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
जनता दरबार के दौरान एसपी ने कहा कि हर शिकायत का समय पर समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों का निष्पक्ष एवं शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।जनता दरबार में पुलिस टीम के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे।





