वीर कुंवर सिंह किला व संग्रहालय का पर्यटन विभाग ने किया निरीक्षण



किला एवं संग्रहालय के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण

 

जगदीशपुर में वीर कुंवर सिंह किला एवं संग्रहालय का पर्यटन विभाग ने किया निरीक्षण

जगदीशपुर /भोजपुर:- ऐतिहासिक नगरी जगदीशपुर नपं स्थित भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के किला एवं संग्रहालय का पर्यटन विभाग की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री नंदकिशोर कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उनके साथ जगदीशपुर के विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान किला परिसर और संग्रहालय की वर्तमान स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया। पर्यटन विभाग की टीम ने किला परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, पार्किंग एवं पर्यटकों के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संग्रहालय में रखी ऐतिहासिक धरोहरों, शस्त्रों एवं चित्रों के संरक्षण और उनके बेहतर प्रदर्शन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। एमडी श्री नंदकिशोर कुमार ने कहा कि किला और संग्रहालय को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वीर कुंवर सिंह किला देश की अमूल्य ऐतिहासिक विरासत है। इस स्थल के समुचित विकास से न केवल जगदीशपुर बल्कि पूरे भोजपुर जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी। उन्होंने पर्यटन विभाग से यहां आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं में निरंतर सुधार करने की मांग की।


निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों व पर्यटन विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि किला एवं संग्रहालय के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना के विकास को लेकर जल्द ही नई योजनाओं पर कार्य शुरू किया जाएगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!