ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

आरा में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी परिषद की चौथी बैठक



आरा में बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की कार्यकारिणी परिषद की चौथी बैठक, उद्योग–शिक्षा समन्वय पर जोर

रिपोय/विकास कुमार सिंह/आरा: बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) की कार्यकारिणी परिषद की चौथी बैठक बुधवार को तारकेश्वर नारायण अग्रवाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, हरिगांव, आरा के सभागार में आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष राम लाल खेतान,पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं स्थानीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में कॉलेज के चेयरमैन डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने BIA के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों के आरा आगमन को भोजपुर जिले के लिए गौरवपूर्ण बताया।

अध्यक्ष रामलाल खेतान ने कहा कि यहां चारों तरफ हरा भरा खेत है। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले हम लोगों ने वृक्षा रोपण किया है। भोजपुर में उद्योग की काफी संभावनाएं है। बिहार में भारत की 10 प्रतिशत आबादी रहती है। उद्योग के क्षेत्र में यहां खुला फील्ड है। बिहार हमारा कृषि प्रधान केंद्र है। इसलिए कृषि के क्षेत्र में प्रबल संभावना है। हमारी बिहार सरकार ने काफी अच्छी अच्छी नीतियां बनाई है। इस बार जो NDA सरकार की मुख्य मुद्दा औद्योगिकरण और बेरोजगार को रोजगार देना है। हमारे बैठक का मुख्य मुद्दा लोगों को जागरूक करना है। रामलाल खेतान ने कहा कि बिहार के लोग हमारे साथ जुड़कर उद्योग लगाकर दूसरे को नौकरी दें। जो बिहार से बाहर कमाने जाते है उन्हें इस सरकार में जाना नहीं पड़ेगा। आने वाले समय में बिहार में फैक्ट्रियां ही फैक्ट्रियां होगी। बिहार में उद्योग लगाने का एक बड़ा मौका है। राज्य सरकार ने अपना खजाना खोलकर रखा है यहां उद्योग लगाने के लिए एक रुपया में 25 एकड़ जमीन देने के लिए तैयार है।

डॉ. कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए उद्योग, शिक्षा और कौशल विकास का आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। उन्होंने भोजपुर जिले में औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन और युवाओं के कौशल विकास के लिए ठोस पहल करने का आह्वान किया। साथ ही शैक्षणिक विस्तार, अकादमिक गुणवत्ता और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को मजबूत करने पर बल दिया। इसके बाद वोकेशनल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. नयन रंजन सिन्हा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए कॉलेज की शैक्षणिक संरचना, आधुनिक सुविधाओं और संचालित वोकेशनल व स्किल आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि ये पाठ्यक्रम छात्रों को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए तैयार कर रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज की कोऑर्डिनेटर सुश्री आकांक्षा सिंह भी मौजूद रहीं।

महासचिव अमरनाथ जायसवाल ने संगठन की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि BIA राज्यभर में उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रयासरत है। कोषाध्यक्ष सी.ए. अरविंद कुमार ने वित्तीय पारदर्शिता पर विचार रखे, जबकि पूर्व अध्यक्ष श्री के.पी.एस. केशरी ने शिक्षा और उद्योग के संयुक्त प्रयासों को समय की जरूरत बताया। बैठक का संचालन मनीष कुमार तिवारी ने किया। अंत में प्राचार्य डॉ. राहुल कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक के दौरान भोजपुर के औद्योगिक, शैक्षणिक और सामाजिक विकास पर सार्थक चर्चा हुई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!