पटना/कोलकाता: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के उपरांत राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पश्चिम बंगाल प्रदेश समिति की घोषणा की। संगठन को पश्चिम बंगाल में और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
घोषित समिति के अनुसार डॉ. चंद्रचूर गोस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उपाध्यक्ष के रूप में शशि गोस्वामी, शेंजुति गोस्वामी एवं संदीपन सरकार को दायित्व सौंपा गया है।
महासचिव पद पर स्वपन रूइदास को नियुक्त किया गया है।
सचिव के रूप में अंतरा मित्रा एवं संजय मान्ना, जबकि संयुक्त सचिव के रूप में श्रीमंत पालित एवं सरोज भट्टाचार्जी को जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यालय सचिव के पद पर डॉ. देबब्रत दत्ता तथा कोषाध्यक्ष के रूप में कृष्णा चंद्र देबनाथ को मनोनीत किया गया है।
इसके अतिरिक्त उत्तम देबनाथ, समीरन चौधरी, जितेंद्र नाथ गोस्वामी, सोमनाथ हावलादेर, अभिरूप बोस, तरुण कांती मंडल, कुंतल अधिकारी, तपस सरकार, रंजन साहा, निवेदिता राय, सुरजीत चौधरी, डॉ. प्रदीप दास, महादेव गुरिया एवं गणेश घोष को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत पूरी राष्ट्रीय कमिटी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पश्चिम बंगाल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने, वेब पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर विस्तार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।





