हथियारबंद बदमाश ने घर में घुस नवविवाहिता की गोली मारकर की हत्या, सनसनी



ससुर द्वारा ब्याज के पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या करने की कहीं जा रही है बात

घटनास्थल पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार में रविवार की अहले सुबह घटी घटना

आरा:- जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद बदमाश द्वारा घर में घुसकर एक नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतका को गोली सर में मारी गई है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही अगिआंव बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब घटनास्थल से एफएसएल की टीम साक्ष्य को इकट्ठा किया। इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही मृतका के ससुर द्वारा ब्याज के पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर महिला की गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार मृतका अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के अगिआंव बाजार गांव निवासी मणि कुमार की 20 वर्षीया पत्नी निराशा कुमारी उर्फ दुर्गावती कुमारी है। इधर , मृतका के ससुर चक्रवर्ती गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे की शादी इसी वर्ष 4 जून को पीरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी लालू साह उर्फ दयाल साह की पुत्री निराशा कुमारी उर्फ दुर्गावती कुमारी से हुई थी। शादी के समय उन्होंने थाना क्षेत्र के तिलाठ गांव निवासी चिंटू राय से एक लाख रुपये ब्याज पर लिया था। जिसमें उन्होंने अस्सी हजार रुपये उसे लौटा दिया है। जबकि बीस हजार रुपये मूल व पंद्रह हजार रुपये ब्याज कुल पैंतीस हजार रुपये उसे देना था। पांच दिन पूर्व चिंटू राय द्वारा उनकी पत्नी के मोबाइल पर फोन कर उन्हें कर्ज माफ करने की बात कर कर अभद्र भाषा बोला गया था और उनकी बहू को घर से उठाने व बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसको लेकर चक्रवर्ती गुप्ता द्वारा चिंटू राय को शनिवार को फोन कर कहा गया कि रविवार की सुबह आठ बजे आप मेरे घर पर आइये पांच आदमी आपके होंगे पांच आदमी मेरे भी होंगे। उसके बाद बात होगा कि कौन सही कौन गलत है। इसी बीच रविवार की सुबह जब उनकी बहू निराशा कुमारी उर्फ दुर्गावती कुमारी अपने पति मणि कुमार को उसके कमरे में चाय पीने के लिए जगाने गई थी और कमरे के खिड़की में ब्लैक शीशा लगा हुआ है। तभी हथियारबंद बदमाश आए और शीशे में दिखाई ना देने के कारण उनके बेटे मणि कुमार को समझ उन्होंने उनकी बहू को गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मृतका के ससुर चक्रवर्ती गुप्ता ने चिंटू राय पर अपने ब्याज के पैंतीस हजार रुपये बकाए को लेकर अपनी बहू की गोली मार कर हत्या करने का आरोप लगाया है।बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहनों में छोटी थी। उसके परिवार में मां ललिता देवी एवं दो बहन है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!