ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत



भाजपा हार की बौखलाहट में वोट की चोरी पर उतरी. शिवपाल सिंह यादव
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव नगर में पहुंचे,उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर उनके पोते के जन्मदिन व गृह प्रवेश समारोह में शिरकत कर आशीर्वाद दिया।
मुजफ्फरनगर के गुप्ता रिसॉर्ट पर श्री शिवपाल सिंह यादव के पहुंचने पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी भी सहित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने स्वागत के लिए आए सभी सपा नेताओं पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनसे जिले के बारे में आवश्यक राजनीतिक जानकारी ली।
दिग्गज नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव आयोग व भाजपा की साठगांठ की पोल खुलने के साथ भाजपा की लगातार फर्जी जीत की भी पोल खुल गई है।
भाजपा का ग्राफ तेजी से गिरा है वह सिर्फ वोट चोरी मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी के बुते अपनी जीत के झूठे दावे करती रही है। श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था से भाजपा ने जनता राजनीतिक दलों का विश्वास तोड़कर देश के लोकतन्त्र को चोट पहुंचाने का कृत्य किया है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जनता को साथ लेकर वोट चोरी व मतदाता सूचियों में भारी गड़बड़ी को रोकने व निष्पक्ष मतदान के लिए संघर्ष का बिगुल बजा चुके है। समाजवादी पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर पूरे देश में भाजपा द्वारा वोट चोरी S.I.R के नाम पर जनता को वोट के अधिकार को लूटने के विरुद्ध बड़ा संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता,विश्वसनीयता का संकट भाजपा ने खड़ा किया है एक भी मतदाता की वोट चोरी को रोकने के लिए आंदोलन बढ़ता ही जाएगा।


स्वागत करने वालो में सपा प्रदेश सचिव नौशाद अली,प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,मुखिया गुर्जर,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी लियाकत अली, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, आमिर कासिम एडवोकेट,रविकांत त्यागी,धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल,शमशेर मलिक, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत,सपा नेता सतेंद्र पाल,विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सत्यदेव शर्मा,संजीव आर्य,सादिक चौहान यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी,सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक,सपा नेत्री दीप्ति पाल,राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी पूजा अंबेडकर,राष्ट्रीय सचिव यूथ बिग्रेड फ़हीम अहमद,नदीम राणा,सपा नेता रमेश चंद शर्मा, वसीम राणा, कपिल मलिक, डॉ हनी समाहत,हुसैन राणा, जाउल चौधरी, अभिषेक गोयल एडवोकेट,पंकज सैनी, पवन पाल,डॉ नरेंद्र सैनी,राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा नवाब इम्तियाज कुरैशी,अनुज कुमार गुर्जर,मोनू गुर्जर,गजेंद्र प्रधान, सलीम अंसारी, सभासद सुंदर सिंह, हाजी गुफरान,हाजी मूसा तेवड़ा,रजनीश यादव,दुर्गेश पाल, राशिद मलिक सहित सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर के आवास पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने सपा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी के साथ पत्रकारों अनेक मुद्दों पर बात की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!