आरा:-आरा शहर के विष्णु नगर बैंक कॉलोनी में माँ मनोकामना मन्दिर के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस में भारत के सुप्रसिद्ध संत अनन्तश्री बिभूसित स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज ने व्यास पीठ से कथा के माध्यम से हजारों भक्तों को आध्यात्म से सराबोर कर दिए। भागवत कथा को लेकर चारो तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है वही कथा के माध्यम से उन्होंने
भगवान् की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा की भगवान राम और श्रीकृष्ण दोनों एक दुसरे के सीधे विपरीत थे जैसे श्रीराम का जन्म दिन के बारह बजे हुआ पर भगवान् श्रीकृष्ण के जन्म वही रात्रि में बारह बजे हुआ इत्यादि।वही भगवान राम ने रावण का नाश किया वही जब
कंस का अत्याचार बढा तो धरती माँ और गौ माता तथा भक्तों के निवेदन पर भगवान् श्रीकृष्ण के रूप में अवतरित होकर पुतनादि हजारों असुरों व दुष्टों का संहार और लाखों भक्तों का कल्याण करने का काम किया और अपने भक्तों की खातिर हर वक्त खड़े रहे।
कथा के माध्यम से स्वामी जी महाराज ने बड़े ही भक्तिमय माहौल में भागवत कथा का रसपान उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को कराया वही इस दौरान पूरा कथा पंडाल भक्तों से भरा रहा वही प्रकांड विद्वान क्रान्तिकारी गोविन्दाचार्य गोपी शर्मा विष्णु जी ने भगवान् की विधिवत रूप से पूजा कराया। इस सुअवसर पर खचाखच भरे पांडाल में हजारों भक्तों ने इस धरा पर हीं स्वर्ग जैसा अनुभव किए।वही इस मौके पर समाजसेवी भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन के के सिंह नवीन राय समेत दर्जनों लोगों को व्यास पीठ से महाराज श्री ने सम्मानित किया औऱ देर रात तक लोग भागवत कथा का श्रवण कर भक्तिरस में गोता लगाते रहे वही कथा समाप्ति के बाद लोगो के बीच प्रसाद वितरण किया गया ,इस आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी चंदन कुमार ने दी





