WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ गठन, अक्षय आनंद बने प्रदेश अध्यक्ष तो सागर हुए महासचिव



 

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अक्षय आनंद (LiveCities) को बिहार प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) एवं अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सागर कुमार (News Haat) को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सचिव पद पर करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN News), रौशन सनगही (Inquilab India, Bhagalpur) एवं अंजनी पांडेय (प्रभात खबर) को नियुक्त किया गया है। वहीं संयुक्त सचिव के रूप में राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) तथा आदित्य कुमार (JamGhat Live) को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़) को ऑफिस सेक्रेटरी, रत्नेश पांडेय (Bihar News Today) को कोषाध्यक्ष तथा रवि भूषण (भारत वार्ता) को वर्किंग कमिटी का सदस्य बनाया गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों का मनोनयन शीघ्र किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!