भगवानपुर(हाजीपुर):केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा विकसित भारत @2047 विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आज हुआ समारोह पूर्वक समापन।इस प्रदर्शनी के द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों का किया गया व्यापक प्रचार प्रसार।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप विकाश आयुक्त,वैशाली श्री कुंदन कुमार ने प्रदर्शनी को देखा।उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी भविष्य की अवधारणा पर आधारित है।
देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है और देश की युवा क्षमता आने वाले दिनों में विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओ को कड़ी टक्कर देने वाली है।हमारे देश के 85 प्रतिशत भाग तक पहुंच के साथ सभी प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं जो कि विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को मजबूत बनाते हैं।
हमारे युवा विदेश में अपने सुनहरे भविष्य के लिए जा रहे हैं मगर उनकी योग्यता का दोहन किया जा रहा है।आज हम जिस प्रकार से कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर है ठीक उसी प्रकार से हमें सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होने के लिए अमृत कल के इस विकसित भारत @2047 के सफर से जुड़ कर इसे मजबूती प्रदान करनी होगी।जो भी व्यक्ति जिस क्षेत्र से जुड़ा है उसे अपने ज्ञान को और बढ़ते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना होगा।जब हमारी आने वाली पीढ़ी सुदृढ़ और मजबूत होगी तभी हम एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर पाएंगे।इस लिए हमें सर्वांगीण विकास का आह्वान करना होगा।

वही डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय के डीन डॉ सुशील जमारिया ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है।ये विकसित भारत की सोच को और मजबूत बनाते है।जब देश का आने वाला भविष्य पोषित होगा तब @2047 की बात हम कर पाएंगे।हमे शिक्षा के क्षेत्र में अपने बच्चों को और मजबूत बनाना है ताकि हम किसी भी हाल में अन्य देशों का मुकाबला कर सके।
वही विश्वविद्यालय के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने कहा कि विकसित भारत @2047 पर आधारित यह प्रदर्शनी भगवानपुर के आस पास के लोगों को विकाश के नए पथ का संदेश दे रही है।
सी.बी.सी के सर्वजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमे अपने इतिहास और वर्तमान से उन बातों को सीखने की जरूरत है कि हमे अगले 21 साल बाद किस प्रकार का भारत चाहिए।अमृत कल के इस स्वर्णिम रस्ते पर आने वाला समय हमे विकसित राष्ट्र की तरफ ले कर जा रह है।माननीय प्रधान मंत्री जी के सोच और उनकी दूरदर्शिता का मूल मंत्र है सबका साथ सबका विकाश,विकसित भारत @2047।
कार्यक्रम के दौरान रंग दर्पण पंजीकृत सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा विभिन्न योजनाओं पर गीत एवं नाटक का मंचन किया गया।वहीं छात्रों के बीच प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के श्री अभिषेक कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा मंच से पुरस्कार दिए गए।
इस अवसर पर पीआईबी के उत्पल कांत सी.बी.सी के अशोक कुमार,ऐश्वर्य कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।





