राज्यपाल के आगमन पर जीरो माइल से वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय तक कड़ा सुरक्षा घेरा, एसपी राज ने खुद संभाली कमान



आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के परीक्षा भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल का गरिमामयी आगमन हुआ। राज्यपाल के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जीरो माइल से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष भोजपुर पुलिस की सशस्त्र बल द्वारा पूर्ण सैन्य अनुशासन के साथ राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।

राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग करते रहे। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक राज स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए पूरे कार्यक्रम और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लेते रहे। वहीं, जिला अधिकारी सहित प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर जीरो माइल से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक जगह-जगह पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और कार्यक्रम के सुचारू संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम लगातार सक्रिय रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!