प्रथम कार्यक्रम स्थान-मानपुर मोटालुक घाटला डी मथुरापुर कुसदे मुसहरी एवं दुसाध टोला, लालगंज, विधानसभा लालगंज 124, वैशाली
कार्यक्रम में मेसर्स विरासत, सारण एवं द्वितीय कार्यक्रम सैदपुर डुमरा, माझी एवं राम टोला वार्ड नंबर 06 दीपशिखा कला सेवा संस्थान नालंदा टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है
कार्यक्रम में उपस्थित प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा गिरी एवं अन्य पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
दलों ने नुक्कड़ नाटक गीतों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि – “लोकतन्त्र की पहचान,आपका मतदान”
—
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
—–
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।
यह कार्यक्रम दिनांक 3.11.25 तक वैशाली जिला में किया जाएगा।
यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री एस.के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख श्री कुमार सौरभ के निर्देशानुसार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी, एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो की नोडल अधिकारी
डॉ0 अंजना झा की देखरेख में किया जा रहा है।





