मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन



जगदीशपुर/भोजपुर:-जगदीशपुर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सोमवार को दही-चूड़ा भोज का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जगदीशपुर विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी एवं समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया ओर से धनगाई स्थित उनके आवास पर होगा । कार्यक्रम में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के जनता जनार्दन के साथ-साथ सभी सहयोगी साथियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो नई फसल, नई ऊर्जा और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज लोक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जिसके माध्यम से लोग आपस में मिलकर पर्व की खुशियां साझा करते हैं।

राजीव रंजन उर्फ पिंकू ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों से लोगों के बीच आपसी दूरी कम होती है और संबंध और अधिक प्रगाढ़ होते हैं।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!