आरा में मारपीट कर व गला दबाकर पति ने की पत्नी की हत्या



मायके वालों ने घरेलू विवाद को लेकर उसके पति पर हत्या करने का लगाया आरोप

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की रात घटी घटना

आरा:- जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव शुक्रवार की रात पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर एवं गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के शरीर पर दोनों आंख के नीचे काला चोट का निशान, दाहिने आंख के ऊपर चोट का निशान, गर्दन पर काला चोट का निशान, दोनों कान से खून बहता एवं नाक से खून व झांक बहता हुआ पाया गया है। जिसके कारण मायके वालो के द्वारा उसके पति पर मारपीट कर एवं उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मित्र का उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी छोटेलाल चौधरी की 30 वर्षीया रीता देवी है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी फैल गई है घटना की सूचना मिलते ही उदवंत नगर थाना अध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर, मृतका की बड़ी बहन राजमुनि देवी ने बताया कि उसने समूह से पचास हजार रुपये लोन लेकर घर में सीढ़ी बनवाया है। जिसमें उसमें कुछ पैसा चुका दिया है और आधा से अधिक बाकी है। उसी को लेकर वह अपने पति को गांव से बाहर जाकर कमाने के लिए कहती थी। जिसको लेकर उन दोनों के बीच झगड़ा होता था और उसके पति द्वारा उसके साथ मारपीट की जाती थी। उसने बताया कि छठ में दोनों बहन बड़हरा थाना क्षेत्र के रामसागर गांव अपने मायके आई हुई थी। छठ के बाद रीता देवी ने अपनी बड़ी बहन राजमुनि देवी को कहा कि चलो मेरे घर वहां से मैं गाड़ी पर चढ़ा दूंगी। तब वह उसके ससुराल देवरिया गांव गई। जहां रात में खाना खाने के बाद दोनों पति-पत्नी आपस में झगड़ा करने व मारपीट करने लगे तो उसने कहा कि मैं जब अपने घर चली जाऊंगी, तो तुम लोग मारपीट करते रहना। इसी बीच गुरुवार की रात उसके पति छोटे लाल चौधरी द्वारा उसके मोबाइल पर फोन कर कहा गया कि आपकी बहन रीता को पेट में दर्द है और उसकी तबीयत काफी सीरियस हो गई है। जिसको लेकर में गाड़ी देखने रोड पर मस्जिद के पास आया हूं। तभी राजमुनि देवी ने कहा कि जब दरवाजे पर ही ऑटो लगा रहता है तो फिर गाड़ी खोजने की क्या जरूरत है। तभी उसके पति छोटे लाल चौधरी ने फोन काट दिया। जब राजमुनि देवी ने दोबारा कॉल किया और कहा कि उसके बेटे से बात कराओ तो उसके पति द्वारा कहा गया कि वह सोया है। तब उसने कहा तू उसे उठाओ तो उसने उठाया और फोन पर बात की। तभी उसके बेटे ने कहा कि मम्मी मर गई है और यह कहकर वह रोने लगा। इसके बाद परिजन उसके ससुराल देवरिया गांव पहुंचे और उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई है। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही दूसरी तरफ मृतका की बड़ी बहन राजमुनि देवी ने उसके पति छोटे लाल चौधरी पर कमाने के लिए बाहर जाने को कहने एवं घरेलू विवाद को लेकर अपनी बहन की मारपीट कर व गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से नाम लेकर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने तीन बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर थी। उसकी शादी 15 वर्ष पूर्व हुई थी और उसे दो पुत्र लवकुश एवं भोला है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतका की मां लालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!