इंस्टाग्राम पर पार्टी विशेष का स्टेटस लगाने पर सगे भाई समेत तीन की पिटाई



उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा:- जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में शनिवार की सुबह इंस्टाग्राम पर पार्टी विशेष का स्टेटस लगाने पर दुकान में घुसकर सगे भाई समेत तीन की पिटाई कर दी गई। इससे तीनों जख्मी हो गए। इसके बाद उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में उदवंतनगर थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी स्व.विनोद कुमार वर्मा का 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार , 23 वर्षीय पुत्र गोल्डी कुमार एवं प्रमोद कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अमित राज शामिल है। इधर , अमन कुमार ने बताया कि दरियापुर बाजार पर उसकी मिठाई का दुकान है। शुक्रवार को बिहार विधानसभा के चुनाव के नतीजे आने के बाद शनिवार की सुबह जब वह अपने मिठाई दुकान पर था।

तभी उसने जीते पार्टी विशेष का स्टेटस अपने इंस्टाग्राम पर लगाया था। स्टेटस देख दूसरे पक्ष के कुछ लोग उसके दुकान में घुस गए और कहने लगे कि तुमने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसा स्टेटस क्यों लगाया है। जब उसने कहा कि मेरा मन में लगाऊंगा। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। तभी उक्त लोगों द्वारा उसकी पिटाई की जाने लगी। जब उसका बड़ा भाई गोल्डी कुमार और चचेरा भाई अमित राज बीच-बचाव करने आए तो उक्त लोगों द्वारा उन दोनों की भी पिटाई कर दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी अमन कुमार ने गांव के ही पिंटू एवं उसके साथ रहे अन्य लोगों पर इंस्टाग्राम पर पार्टी विशेष का स्टेटस लगाने को लेकर खुद को लोहे के रॉड एवं दोनों भाइयों को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। जबकि उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!