आराःभोजपुर जिला के सभी सातों विधानसभाओ में एनडीए की शानदार जीत होने पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भोजपुर के सभी मतदाताओं को ह्रदय से आभार व्यक्त किया है। और साथ ही साथ चुनाव आयोग एवं प्रशासन को धन्यवाद दिया
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो एवं विकसित भारत,विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए जनता ने एनडीए को वोट दिया है।इसके लिए भोजपुर की जनता को
बहुत बहुत आभार।
वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह सहित जिले के पदाधिकारियों ने भोजपुर जिला सहित बिहार मे एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक चुनाव था और ऐतिहासिक परिणाम भी है।जिस प्रकार बिहार की जनता खासकर महिला और युवाओं ने एनडीए को समर्थन दिया,उससे पता चलता है कि लोकतंत्र का जननी बिहार ऐसे ही नही है।हमेशा बिहार ने देश को संदेश दिया है।बिहार की जागरूक जनता ने विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए एकजुटता से एनडीए को समर्थन दिया। यह बिहार की जनता का ऐतिहासिक फैसला है। अब बिहार को विकसित राज्य बनने से कोई नही रोक सकता।
ज्ञात हो कि भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर पहली बार एनडीए ने पटाका फहराया है।उस खुशी मे पूरे भोजपुर जिला मे खुशी का माहौल है।एकसाथ दिवाली और होली दोनो मन रहा है।सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे है। इसबार जातिगत राजनीति से ऊपर उठकर लोगो ने विकास पर मतदान किया है,जिसका परिणाम सुखद और बिहार को आगे ले जाने वाला है।





