स्थानीयों का आरोप—प्रशासन ने भेदभावपूर्ण कार्रवाई की



डीएम रोड पर एकतरफा कार्रवाई? लोगों का आरोप—हमारा तोड़ा, दूसरों को छोड़ा

 

जगदीशपुर/भोजपुर:- नगर पंचायत स्थित डीएम रोड में चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया है। शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई, लेकिन इसी दौरान कुछ प्रभावित लोगों ने कहा कि अभियान “समान रूप से” नहीं चलाया गया। डीएम रोड स्थानीय निवासी ने बताया कि प्रशासन ने उनका सिंढ़ी तोड़ दिया, जबकि आसपास की कई ऐसी संरचनाओं को नहीं छुआ गया, जो समान रूप से या उससे ज्यादा अतिक्रमण किए हुए थे। लोगों ने आरोप लगाया कि “अभियान मुंह देखकर चलाया जा रहा है”, जिससे असंतोष का माहौल बन गया है। उन्होंने मीडिया से पूछताछ में कहा की हमारा दुकान का आगे बढ़ा हिस्सा तो तोड़ दिया गया, लेकिन बगल के कई लोगों को छोड़ दिया गया। यदि अतिक्रमण हट रहा है तो सभी पर समान कार्रवाई होनी चाहिए।”
कई स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी, समान और बिना भेदभाव के हो।

हालाँकि प्रशासनिक अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुसार की जा रही है। सीओ विश्वजीत नीलांकार ने कहा कि अभियान डीएम तनय सुल्तानिया के निर्देश पर चल रहा है और जहां भी अतिक्रमण मिला, उसे हटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी शिकायत सामने आती है तो उस पर भी जांच की जाएगी। अभियान के दौरान पुलिस बल और जेई रोशन कुमार पांडेय समेत नगर पंचायत टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन का कहना है कि नगर को अतिक्रमणमुक्त और व्यवस्थित बनाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!