बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन



 

बक्सर:-कार्यक्रम में M/s bharti kala Manch,Buxar टीम के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक एवं गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया
कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करना है दल ने नुक्कड़ नाटक गीतों और संवादों के माध्यम से संदेश दिया कि – “लोकतन्त्र की पहचान,आपका मतदान”

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
—–
बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के दौरान अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु केन्द्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, पटना द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

यह कार्यक्रम दिनांक 30.10.25 से 4.11.25 तक बक्सर के विभिन्न स्थानों में इटाढ़ी बाजार, ब्रहमपुर चौराहा, पुराना भोजपुर चौराहा, राजपुर बाजार, यादव मोड़, नावानगर बाजार मेन रोड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा

यह कार्यक्रम केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के अपर महानिदेशक श्री एस.के मालवीय एवं कार्यालय प्रमुख श्री कुमार सौरभ के निर्देशानुसार में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी स्वीप कोषांग पदाधिकारी, एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो के नोडल अधिकारी
डॉ0 राकेश चन्द्र आर्य की देखरेख में किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!