धान नहीं लेने वाले पैक्स पर चलेगा डंडा, तरारी विधायक का सख्त एक्शन प्लान



 

किसानों के हक में विशाल प्रशांत का फरमान, पीड़ित किसानों से सीधे जुड़ेगा प्रतिनिधि

आरा: तरारी विधानसभा क्षेत्र में किसानों का धान सरकारी दर पर नहीं खरीदे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तरारी के भाजपा विधायक विशाल प्रशांत ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। विधायक ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसानों से धान खरीदने में आनाकानी करने वाले पैक्स और एसएफसी गोदाम के कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए तरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों में अलग–अलग प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे किसानों के संपर्क में रहेंगे और उनकी शिकायतों का समाधान कराएंगे। इसी क्रम में पीरो प्रखंड की सभी पंचायतों के लिए भाजपा के हसनबाजार मंडल अध्यक्ष सोनू पांडेय को विधायक का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है।

प्रतिनिधि सोनू पांडेय ने बताया कि विधायक के निर्देशानुसार यदि किसी किसान का धान पैक्स या एसएफसी गोदाम प्रबंधक लेने से इनकार करता है या अनावश्यक परेशानी करता है, तो किसान सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों के धान की बिक्री पारदर्शी और उचित तरीके से संबंधित सरकारी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी।

विधायक के इस कदम से क्षेत्र के किसानों में उम्मीद जगी है कि अब उन्हें धान बेचने में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी और उनकी उपज सरकारी दर पर खरीदी जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!