छठ महापर्व को लेकर शिवजी पोखरा में तैयारियां जोर-शोर से जारी



चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने किया शिवजी पोखरा का निरीक्षण

छठ व्रतियों के लिए बन रहा स्वच्छ और सुंदर घाट, तेज़ी से जारी निर्माण कार्य

शिवजी पोखरा में चमकेगी लाइट, नगर पंचायत जुटा सौंदर्यीकरण में

छठ घाट पर पीसीसी सड़क, लाइटिंग और मरम्मति का कार्य जोरों पर

जगदीशपुर/भोजपुर जगदीशपुर नगर के ऐतिहासिक शिवजी पोखरा पर छठ महापर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर है। पोखरा के पश्चिम, उत्तर व दक्षिण साइड में पीसीसी सड़क का निर्माण,गमलानुमा लाइट स्टैंड, घाटों की मरम्मति, स्ट्रीट लाइट और हाई मास्क लाइट को ठीक, ठाकुरबाड़ी मंदिर में चारदीवारी का निर्माण सहित अन्य सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार का काम हो रहा है। ये सभी कार्य नगर पंचायत जगदीशपुर की ओर से कराया जा रहा है। गुरुवार को नगर पंचायत जगदीशपुर के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने चल रहे कार्यों का घुम घूम कर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में चेयरमैन ने काम कर रहे कारीगरों को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। चेयरमैन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ घाट पर शेष रह गए कार्यों को कराया जा रहा है।

इसमें पोखरा पर जिधर मिट्टीनुमा स्थान है उधर पीसीसी का कार्य हो रहा है, लाइट स्टैंड बनाया जा रहा है व मरम्मति का कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस बार भी छठ व्रतियों के लिए स्वच्छ और सुंदर घाट,चेंजिंग रूम का निर्माण, रहने और ठहरने की व्यवस्था, पार्किंग की व्यवस्था, समुचित प्रकाश की व्यवस्था, पूरा शिवजी पोखरा सीसीटीवी कैमरे से लैस, वीडियोग्राफी, पोखरा में एसडीआरएफ टीम की तैनाती, कंट्रोल रूम की व्यवस्था सहित सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेगी ताकि किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं की परेशानी ना हो मैं चल रहे सभी कार्यों को लगातार मॉनीटरिंग कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि इस बार छठ घाट का दृश्य देखने लायक रहेगा विशेष लाइटिंग का कार्य कराया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!