ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

घर में घुसकर सो रहे झारखंड पुलिस हवलदार की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, सनसनी



हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घटी घटना

आरा। जिले के चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव में शुक्रवार की मध्य रात्रि घर में घुसकर अपराधियों ने झारखंड पुलिस हवलदार की धारदार हथियार से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक के गले पर गहरा, दाहिने गाल पर जख्म का निशान एवं दाहिने हाथ का अंगूठा धारदार हथियार कटा हुआ पाया गया है। हालांकि झारखंड पुलिस हवलदार की हत्या क्यों और किसने की। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह एवं चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की पत्नी एवं परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा वहां एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिसके बाद एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा किया। जानकारी के अनुसार मृतक चांदी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव निवासी स्व.राम सुरेश तिवारी के 58 वर्षीय पुत्र पशुपति नाथ तिवारी है। वह झारखंड पुलिस में हवलदार थे एवं वर्तमान में झारखंड के हजारीबाग जिले स्थित पीसीआर (पुलिस कंट्रोल रूम) में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वहीं सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक झारखंड पुलिस में हवलदार थे और वर्ष 2026 में रिटायर्ड होने वाले थे।

वह पिछले रविवार 14 दिसंबर को छुट्टी लेकर गांव आए थे। इसी बीच घर में घुसकर उनकी धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई और मृतक के दाहिने हाथ का अंगूठा भी कटा हुआ है। उन्होंने बताया कि संदेहास्पद स्थिति में उनकी हत्या हुई है। इनका किसी भी व्यक्ति से किसी भी दुश्मनी एवं विवाद की बात भी सामने नहीं आया है और नही परिजनों द्वारा किसी पर कोई शक जाहिर किया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल एवं डीआईयू की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है और पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। इधर, मृतक के भाई भारत भूषण तिवारी ने बताया कि वह झारखंड पुलिस में हवलदार सह चालक थे और हजारीबाग जिले में पोस्टेड थे। पिछले रविवार 14 दिसंबर को वह छुट्टी लेकर गांव आए थे। शुक्रवार की रात वह आग तापने के बाद अपनी पत्नी को कमरे में जाकर सोने के लिए कहा। तब उनकी पत्नी अपने कमरे में जाकर सो गई। इसी बीच उनके अज्ञात अपराधियों द्वारा धारदार हथियार से गला एवं अंगूठा काटकर हत्या कर दी गई।परिजनों को इसकी जानकारी शनिवार की अगले सुबह करीब चार बजे हुई। जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ मृतक के भाई भारत भूषण तिवारी ने अपने भाई के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इनकार किया है। साथ ही उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार की आशंका या आरोप नहीं लगाया है। जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शक की सी मृतक की पत्नी की ओर घूमती दिख रही है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व बहन में तीसरे स्थान पर थे। उनके परिवार में पत्नी मनी देवी, एक पुत्र विशाल तिवारी एवं एक पुत्री प्रियंका देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मनी देवी हम परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!