श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2026 की शोभायात्रा की तैयारियाँ अभी से शुरू
आरा/पीरौटा: श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति ट्रस्ट की पहली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक पीरौटा स्थित बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विदेह संत श्री देवराहा शिवनाथ दास जी महाराज ने की।
27 मार्च 2026 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी श्री रामनवमी शोभायात्रा 27 मार्च 2026 को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। संत श्री ने राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा:
“भगवान राम सबके हैं और सभी राम के हैं। जब असंख्य भक्त मिलकर जय श्रीराम का उद्घोष करते हैं, तो संपूर्ण सृष्टि गुंजायमान हो जाती है। राम नाम के उच्चारण मात्र से जीव के जन्मों-जन्मों के दुर्भाग्य का नाश हो जाता है।”
2025 से भी भव्य होगी इस बार की यात्रा
समिति के महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया ने संकल्प दोहराया कि इस वर्ष की शोभायात्रा पिछली बार से भी अधिक भव्य और अनुशासित होगी। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और मनमोहक झांकियों के साथ समाज हित को सर्वोपरि रखते हुए यह उत्सव मनाया जाएगा।
सम्मान एवं सेवा कार्य
अंग वस्त्र सम्मान: बैठक के दौरान झांकी प्रमुखों और केंद्रीय कमेटी के सदस्यों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन महासचिव शंभू चौरसिया, हर्ष राज मंगलम, हरिओम जी, हरेराम चंद्रवंशी और नवीन प्रकाश द्वारा किया गया।
कंबल वितरण: मानवता की सेवा करते हुए गुग्गुल सिंह बबुआन के सहयोग से सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण महाराज जी और महासचिव के हाथों कराया गया।
व्यवस्था: बैठक की संपूर्ण व्यवस्था मन्नु पांडे और शैलेंद्र जी द्वारा सुनिश्चित की गई।
प्रमुख उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गोकुल सिंह, सुनील राय, नीतीश कुमार, उपेंद्र पांडे, राजेन्द्र सिंह (बक्सर), छोटू सिंह (ABVP), बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमित जी, बादल जालान, मोहन विश्वकर्मा सहित सैकड़ों राम भक्त उपस्थित रहे।




