ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में वार्ड सदस्यों की ताकत दिखी



 

वार्ड महासंघ के समर्थन से मनोज उपाध्याय को मिली बढ़त

वार्ड महासंघ ने जदयू नेता मनोज उपाध्याय को दिया समर्थन

पिरो – बिहिया स्टेट हाईवे स्थित संगम रिसोर्ट में हुई बड़ी बैठक, हजारों वार्ड सदस्य रहे मौजूद

उपचुनाव को लेकर वार्ड महासंघ की बैठक ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान

जगदीशपुर/ भोजपुर एवं बक्सर जिले की खाली हुई बिहार विधान परिषद (एमएलसी) सीट को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वर्तमान सदस्य राधाचरण सेठ के विधायक चुने जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिख रही हैं। इसी क्रम में भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत पिरो – बिहिया स्टेट हाईवे पर स्थित संगम रिसोर्ट मैरेज हॉल में वार्ड महासंघ की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव से जुड़े वार्ड सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए जदयू नेता, पिरो नगर परिषद के सभापति प्रतिनिधि एवं बिहार प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय को आगामी एमएलसी उपचुनाव के लिए अपना समर्थन देने की घोषणा की। वार्ड महासंघ द्वारा मनोज उपाध्याय को प्रत्याशी के रूप में आगे किए जाने से राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।
बैठक की अध्यक्षता भोजपुर जिला वार्ड महासंघ के जिला अध्यक्ष शिवसागर सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जगदीशपुर अनुमंडल वार्ड महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस चुनाव में वार्ड पार्षद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य मतदाता होते हैं। जानकारी के अनुसार, इस निकाय क्षेत्र में कुल करीब 5200 वार्ड सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
बैठक के दौरान वार्ड महासंघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि अब तक चुने गए विधान परिषद सदस्यों ने वार्ड सदस्यों के अधिकार और सम्मान के लिए अपेक्षित संघर्ष नहीं किया, जिसके कारण आज भी वार्ड प्रतिनिधि उपेक्षित हैं। ऐसे में इस बार वे अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ने वाले उम्मीदवार को समर्थन देने के लिए पूरी तरह एकजुट हैं। इस मौके पर मनोज उपाध्याय ने कहा कि भोजपुर और बक्सर से आए हजारों वार्ड सदस्यों द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें वार्ड सदस्यों का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मिला, तो वे पूरी मजबूती से उनकी आवाज को आगे तक ले जाने का प्रयास करेंगे, ताकि वार्ड प्रतिनिधियों को उनका उचित मान-सम्मान और अधिकार मिल सके।

बैठक के दौरान उपस्थित सभी वार्ड सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन के बाद भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र से होने वाले बिहार विधान परिषद उपचुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।
बैठक में प्रमुख रूप से पिरो नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, रंजन बाबा, नरेंद्र प्रताप सिंह, शिवसागर सिंह कुशवाहा, सुभाष यादव, झूलन दुबे, दिनेश तिवारी, अनुराग पांडे, रमेश सिंह, अमित राय, विनय यादव, बबलू सिंह, विजय शंकर पाठक, प्रमोद यादव, पंकज सिंह, राम पुकार यादव, तूफानी सिंह, संजय रजक, सुशील कुमार, समीर सहित दोनों जिलों से बड़ी संख्या में वार्ड सदस्य एवं उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!