डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने किया शिविरों का निरीक्षण



अधिक से अधिक किसानों के पंजीकरण पर प्रशासन का जोर

जगदीशपुर:-भोजपुर जिले में किसान पंजीकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला पदाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जगदीशपुर अनुमंडल पदाधिकारी संजीत कुमार एवं निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर क्रिब्रिया ने विभिन्न प्रखंडों में आयोजित किसान पंजीकरण शिविरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम संजीत कुमार ने शिविरों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, पंजीकरण की प्रगति तथा किसानों की उपस्थिति और सहभागिता की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें।

अधिकारियों ने शिविर में उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही आमजन को अभियान से जोड़ने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कर्मियों ने घर-घर जाकर किसानों को पंजीकरण के महत्व की जानकारी दी।
मौके पर विश्वजीत निलंकार सहित अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!