वीर सपूत रमेश रंजन की 6वीं पुण्यतिथि मनाई



शहीद जीडी रमेश रंजन की पुण्यतिथि पर उमड़ी भीड़

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे रमेश रंजन

शहीद जवान रमेश रंजन की कुर्बानी को नहीं भूलेगा देश

 

 

 

 

जगदीशपुर/भोजपुर:-73वीं बटालियन के जवान जीडी रमेश रंजन आतंकवादियों से आमने-सामने की मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद जवान भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत देवटोला गांव के निवासी थे। वे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात थे और जम्मू-कश्मीर के आतंक प्रभावित क्षेत्र में देश सेवा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। उन्होंने 05 फरवरी 2020 को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के परिमपोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यतीम खाना के नजदीक लावेपोरा नमक स्थान पर नाका चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन आतंकवादी नाका क्षेत्र में पहुंचे। जवान जीडी रमेश रंजन ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें रोककर पहचान पत्र दिखाने को कहा। इसी दौरान स्कूटी पर पीछे बैठे आतंकवादी ने अचानक पिस्तौल निकालकर जवान जीडी रमेश रंजन पर गोली चला दी। गोली लगने के बावजूद जवान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में दोनों ओर से हुई फायरिंग में जवान जीडी रमेश रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्हें तत्काल नजदीकी नूरा अस्पताल, श्रीनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें शहीद घोषित कर दिया। शहीद जवान की पहचान संख्या 115196112, पद जीडी, 73वीं बटालियन के रूप में हुई थी। शहादत की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव देवटोला समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
शहीद की शहादत पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया था। सभी ने कहा कि शहीद रमेश रंजन की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकता और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
इसी क्रम में 5 फरवरी बुधवार को शहीद जीडी रमेश रंजन की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक गांव देवटोला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद की प्रतिमा पर पुष्प-सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर एक क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जमुआव एवं महुआर ग्राम की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें महुआर ग्राम की टीम विजेता रही।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीआरपीएफ मोकामा घाट के असिस्टेंट कमांडेंट अभय कुमार, जगदीशपुर के पूर्व विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, पूर्व विधायक भाई दिनेश, शहीद के पिता राधा मोहन सिंह, जदयू नेता लाली सिंह कुशवाहा, सरपंच पति दिनेश पांडे, पूर्व मुखिया देव सुंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!