दस बजे के बाद कार्यालय पहुंचे तो तय है कार्रवाई: एसडीएम



 

निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले गायब, एसडीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

प्रखंड-अंचल कार्यालयों में जांच के दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले

सरकारी कर्मियों की मनमानी पर चला एसडीएम का डंडा

जगदीशपुर-बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जांच, कई कर्मचारी मिले गायब

जगदीशपुर/भोजपुर:-सरकारी दफ्तरों में देर से आने वालों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने सोमवार को जगदीशपुर और बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच में कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
सबसे पहले एसडीएम प्रखंड सूचना प्रौद्योगिक भवन पहुंचे। यहां करीब आधा दर्जन कर्मचारी मौजूद नहीं थे। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रांति कुमार और अंचलाधिकारी विश्वजीत नीलांकर कार्यालय में मौजूद मिले। एसडीएम ने उपस्थिति पंजी और विभिन्न शाखाओं के कामकाज की जांच की। इसके बाद उन्होंने बिहिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भी निरीक्षण किया। वहां भी कुछ कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। यहां प्रभारी सीओ राधेश्याम चौधरी मौजूद रहे। एसडीएम ने आरटीपीएस काउंटर सहित विभिन्न विभागीय कक्षों का निरीक्षण किया तथा उपस्थिति पंजी व अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

एसडीएम ने सभी अनुपस्थित कर्मियों से जवाब मांगने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारियों को सुबह दस बजे तक हर हाल में कार्यालय पहुंचना होगा। दस बजे के बाद पहुंचने वालों पर विभागीय कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!