एनडीए ने उपचुनाव जितने की बनाई रणनीति
चरपोखरी:-चरपोखरी प्रखंड मुख्यालय स्थित डेयरी भवन में बुधवार को स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र भोजपुर सह बक्सर चुनाव के लिए एनडीए की चुनावी तैयारी बैठक की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया किया।बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय उर्फ चिंटू बाबा ने की और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने किया।बैठक में मुख्य रूप से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद,अगिआंव विधायक महेश पासवान और संदेश विधायक राधाचरण साह उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस चुनाव में सभी स्थानीय निकाय के जनप्रतिनिधियों की ओर से अपना-अपना वोट देकर जदयू प्रत्याशी को विजयी बनाना है। वहीं राधाचरण साह ने कहा कि हम जिस तरह सदन में लगातार जनता की आवाज उठाते रहे हैं, ये भी वैसे ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों की समस्या एवं सवाल को सदन में रखने का काम करेंगे। वहीं एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने कहा कि वे अपने पिता की तरह सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मान करेंगे। जीतने के बाद उनकी सभी समस्याओं को सदन के माध्यम से दूर करने का प्रयास करेंगे। बैठक में कई जनप्रतिनिधि एवं एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



