जगदीशपुर में राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया का जनसंपर्क, जनता का मिला अपार समर्थन
गांव-गांव घूमे पिंकू भैया लोगों से मांगा आशीर्वाद और समर्थन
जगदीशपुर/भोजपुर:- जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ पिंकू भैया ने गुरुवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।उन्होंने देचना, देचना दलित बस्ती, सम्हल टोला, सनेही टोला, बबुआही टोला, बरौली, उज्जैन, डिहरा, लहराबाद, ओझवलिया, गंगा टोला और श्रीनाथ टोला गांवों का दौरा किया।जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर अपने पक्ष में समर्थन की अपील की और कहा कि वे जनता की आवाज़ बनकर ईमानदारी से सेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के लिए ठोस पहल करना उनका मुख्य उद्देश्य है। गांव-गांव में जनता का अपार उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि पिंकू भैया हमेशा आम जनता के सुख-दुख में साथ रहे हैं और जनता अबकी बार उन्हें अपना जनप्रतिनिधि बनाने का मन बना चुकी है।





