गाजीपुर से आरा लाई जा रही थी खेप, दो तस्कर गिरफ्तार
जगदीशपुर/आरा:-भोजपुर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग को सफलता मिली है। जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर गुरुवार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई।
मद्यनिषेध निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने दुलौर मोड़ के समीप संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान कार से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब में रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 90 बोतलें, ब्लेंडर प्राइम की 750 एमएल की 30 बोतलें तथा 375 एमएल की 24 बोतलें शामिल हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि शराब की खेप उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से आरा लाई जा रही थी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गाजीपुर निवासी हर्ष , पिता बबलू तथा संतोष कुमार, पिता राजेश कुमार के रूप में हुई है। मद्यनिषेध विभाग ने दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




