ब्रेकिंग
डॉ. अच्युत सामंत को रोमानिया के नगर की मानद नागरिकता, कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित भुवनेश्वर: प्रख्यात शिक्षाविद्, समाज सुधारक तथा कीट,कीस और कीम्स के संस्थापक डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक विकास और मानवीय सेवा के क्षेत्र में उनके आजीवन योगदान के लिए 21 सितंबर 2026 को रोमानिया के मिलिशाउत्सी (Milișăuți) नगर की मानद नागरिकता प्रदान की गई। उन्हें बर्लाद (Bârlad) नगर पालिका द्वारा प्रतिष्ठित ‘की टू द सिटी ऑफ बर्लाद’ (Key to the City of Bârlad) से भी सम्मानित किया गया। इस प्रकार वे दो रोमानियाई नगर पालिकाओं से ऐसे नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले पहले ओड़िया व्यक्ति बन गए हैं। रोमानिया में मानद नागरिकता किसी नगर द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। वहीं, ‘की टू द सिटी’ एक प्राचीन यूरोपीय परंपरा है। पुराने समय में नगरों के प्रवेश द्वार होते थे और उनकी चाबी केवल उस व्यक्ति को सौंपी जाती थी, जिस पर नगरवासी पूर्ण विश्वास करते थे। डॉ. सामंत ने रोमानिया में भारत के राजदूत डॉ. मनोज कुमार मोहापात्रा के साथ बर्लाद का दौरा किया। डॉ. सामंत ने कहा, “रोमानिया के मिलिशाउत्सी में मुझे मिले आत्मीय स्वागत से मैं अत्यंत भावुक हुआ। दोनों शहरों के लोगों से मिले प्रेम और स्नेह की स्मृति हमेशा मेरे हृदय के करीब रहेगी।” उन्होंने रोमानिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। ‘लीडर ऑफ द ईयर’ सम्मान डॉ. सामंत को CEEMAN Champions Awards 2026 में शिक्षा, सामाजिक विकास, मानवीय सेवा और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘Leader of the Year’ के रूप में भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार रोमानिया में आयोजित 34वें CEEMAN Annual Conference में प्रदान किया गया। उनकी अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि ने यह सम्मान ग्रहण किया। CEEMAN (International Association for Management Development in Dynamic Societies) का मुख्यालय स्लोवेनिया के ब्लेड में है और इसके लगभग 50 देशों से करीब 180 सदस्य हैं। FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ 24 सितंबर 2026 को उज्बेकिस्तान में आयोजित Summit on Chess in Education के दौरान, 46वें FIDE Chess Olympiad and Congress के अवसर पर डॉ. अच्युत सामंत को FIDE का ‘Education Philanthropic Award’ प्रदान किया गया। उनकी ओर से उनके प्रतिनिधि ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। यह पुरस्कार FIDE के कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथन आनंद तथा FIDE Management Board की उपाध्यक्ष डाना रेज़निएसे ने प्रदान किया। इस अवसर पर लगभग 120 देशों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। भारत से डॉ. सामंत पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल रहे, जिनमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी शामिल हैं। उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर FIDE, KIIT और KISS ने शिक्षा में शतरंज (Chess in Education) से जुड़ी पहलों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। कोसोवो में चार और सम्मान अन्य उपलब्धियों के तहत, प्रिस्टिना, रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में आयोजित 45वें World Congress of Poets के दौरान डॉ. सामंत को चार महत्वपूर्ण सम्मानों से भी सम्मानित किया गया: ‘Mother Teresa Award’ AAB University College, Pristina की ओर से ‘Professor Honoris Causa’ City of Peja की ओर से सम्मान World Congress of Poets के अध्यक्ष का Medal इस प्रकार डॉ. अच्युत सामंत को शिक्षा, सामाजिक सेवा, मानवीय कार्य, खेल और संस्थान निर्माण के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान के लिए विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं।

सशक्त स्थायी समिति चुनाव में फिर कायम रहा चेयरमैन संतोष कुमार गुट का दबदबा



 

जगदीशपुर में कयासों और खेमेबाजी के बीच पुराने चेहरों की हुई जीत

 

यह जीत मेरे प्रति विश्वास रखने वाले पार्षदों के भरोसे की जीत : चेयरमैन

जगदीशपुर/आरा:-जगदीशपुर नगर पंचायत की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में एक बार फिर पुराने सदस्यों का दबदबा कायम रहा। शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय, जगदीशपुर के सभागार में हुए चुनाव में पूर्व से समिति सदस्य रहे वार्ड पार्षद उमा देवी, अनवारुल अंसारी और डॉली देवी विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से नगर पंचायत की राजनीति गरमाई हुई थी। पार्षदों के दो खेमों में बंटने और समिति में बदलाव की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन आखिरकार वर्तमान चेयरमैन संतोष कुमार यादव की रणनीति सफल रही और पहले से समिति में शामिल तीनों सदस्य दोबारा निर्वाचित हो गए।

निर्वाचन प्रक्रिया वीडियोग्राफी के बीच शांतिपूर्ण माहौल में निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम संजीत कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौकीर किब्रिया, बीडीओ सह एआरओ क्रांति कुमार, ग्रामीण विकास पदाधिकारी विनेश कुमार, बीपीआरओ ज्योति कुमारी एवं बीसीओ विजय प्रकाश मौजूद रहे। सुबह से ही प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। नगर पंचायत के सभी 18 वार्ड पार्षद मतदान में शामिल हुए। पहले मुकाबले में उमा देवी ने गोविंदा कुमार को 10-8 मतों से हराया। दूसरे मुकाबले में अनवारुल अंसारी को 11 मत मिले, जबकि सुनील कुमार को 7 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे मुकाबले में डॉली देवी ने बजरंगी कुमार को 10-8 मतों से पराजित किया।
मतगणना के बाद तीनों विजयी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

जीत के बाद समर्थकों संग चेयरमैन ने मनाया जश्न:–

चुनाव परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी का माहौल दिखा। चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने वार्ड पार्षदों के साथ महावीर मंदिर, शहीद बाबा और काली मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया। चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने कहा कि यह जीत मेरे प्रति विश्वास रखने वाले पार्षदों के भरोसे की जीत है। वहीं, राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही कि इस चुनाव में वार्ड पार्षद रंजीत राज की भूमिका भी अहम रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!