प्रधानमंत्री का विशाल जनसभा आरा मे हुआ



भोजपुर जिला के सात विधानसभा बक्सर जिला के डुमरांव, ब्रहमपुत्र एवं पटना के मनेर विधानसभा एनडीए प्रत्याशी सहित एनडीए नेताओं का रहा जुटान

लाखो लोग एवं एनडीए कार्यकर्ता हुए शामिल।

 

आराः देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का रविवार को आरा मे आगमन हुआ।
आरा मझौवा हवाई अड्डा मैदान पर एक विशाल जनसभा का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री के जनसभा मे रालमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पूर्व मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक सह विधानसभा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री सह जगदीशपुर विधानसभा प्रत्याशी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधानपार्षद सह संदेश विधानसभा प्रत्याशी राधाचरण साह,तरारी विधायक सह प्रत्याशी विशाल प्रशांत,अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी महेश पासवान, शाहपुर प्रत्याशी राकेश ओझा,ब्रह्मपुत्र विधानसभा प्रत्याशी हुलास पांडेय,डुमरांव विधानसभा प्रत्याशी, मनेर विधानसभा प्रत्याशी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,जदयू जिलाध्यक्ष संजय सिंह,लोजपा जिलाध्यक्ष राजेश्वर पासवान, रालोमो जिलाध्यक्ष रोहित कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष महेश्वर मिश्रा,विधानपार्षंद जीवन कुमार,भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रितुराज सिन्हा,भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा,अशोक भट्ट,मिथिलेश कुशवाहा सहित एनडीए नेता मंचासीन थे।

जनसभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने किया। जनसभा का संचालन भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषुमलता कुशवाहा ने की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा माँ आरण्य देवी का मोमेंटो भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंच पर आसीन होते ही जनसभा मे उपस्थित लाखो लोग मोदी,मोदी का नारा लगाने लगे और पूरे जनसभा के दौरान वातावरण मोदीमय हो गया। आरा की सभी सड़के लोगो से पटा हुआ था। मंच पर उपस्थित सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने अंदाज मे एनडीए का समर्थन करने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा मे अपना भाषण शुरू किए एवं माँ आरण्य देवी,बखोरापुर काली माई,महथिन माई,बाबु कुँवर सिंह की धरती को नमन किया।

उन्होने अपने भाषण के दौरान पूरे शाहाबाद के सभी सीटो पर एनडीए की जीत का मोहर लगाया और सभी प्रत्याशियों के साथ जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होने जंगलराज, भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद पर जबरदस्त हमला करते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम मे भोजपुर, बक्सर,पटना जिला के एनडीए कार्यकर्ता एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।


One thought on “प्रधानमंत्री का विशाल जनसभा आरा मे हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!