सिक्युरिटी गार्ड का शव नहर से बरामद



 

परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की जताई आशंका

छानबीन में जुटी पुलिस व एफएसएल

नहर में शव मिलने के बाद इलाके में मची सनसनी

चरपोखरी।एक संवाददाता:-जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव के समीप कटेया लाइन नहर से शुक्रवार की सुबह 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। हत्या कर शव को नहर फेके जाने से इलाके में सनसनी मच गई।
शुक्रवार की अहले सुबह ग्रामीणों द्वारा नहर में शव होने की सूचना चरपोखरी पुलिस को दी गई।जिसके बाद चरपोखरी पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँच शव को नहर से निकलवाया गया।जिसके बाद शव की शिनाख्त चरपोखरी थाना क्षेत्र के किनोडीहरी गांव निवासी बिंदेश्वरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र अजय सिंह के रूप में हुई।घटना स्थल पर मृतक की बाइक नहर के दूसरी ओर चाट में पड़ी मिली वही चप्पल नहर किनारे कच्ची सड़क पर था।मृतक के शव पर बाए हाथ में ज़ख्म का निशान है।

बताया जा रहा है कि मृतक गुरुवार की दोपहर 03 बजे के करीब घर से सब्जी खरीदने के लिए निकला था लेकिन देर रात तक घर नही लौटा।जिसके बाद परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी कि शुक्रवार की अहले सुबह नगरांव गांव के समीप कटेया लाइन नहर से शव मिलने की सूचना मिली जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
चरपोखरी पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया वही एफएसएल की टीम द्वारा घटना स्थल पर पहुँच तकनीकी छानबीन की गई।

मृतक के भाई ददन सिंह द्वारा युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की बात कही जा रही है वही मौके पर पहुँचे एएसपी केके सिंह ने बताया कि
प्रथम दृष्टया मामला हत्या कर शव फेके जाने का प्रतीत हो रहा है हालांकि एक्सरे और पोस्टमार्टम रिपोर के बाद खुलासा होगा।परिजनों के आधार पर मृतक की हत्या हुई है।तकनीकी अनुसंधान के जरिये हत्यारों तक पहुचने का प्रयास किया जा रहा है।

तीन बच्चों के सर से हट गया पिता का साया
जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरांव गांव के समीप नहर सिक्युरिटी गार्ड का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बतादे की मृतक अजय सिंह(40)चार भाईयों में दूसरे भाई थे और हरियाणा में निजी कंपनी में सिक्युरिटी गार्ड का काम करते थे।मृतक बीते माह ही छुट्टी पर घर आया था और गुरुवार को सब्जी खरीदने के लिए घर से निकला था लेकिन घर नही लौटा।
मृतक के तीन बच्चे है।जिनमें सबसे बड़ा पुत्र विकास यादव (20) और दो पुत्रियां अंजलि कुमारी (15) एवं खुशी कुमारी (14) है।जिनके सिर से पिता का साया उठ गया वही पत्नी रीना देवी का रो रोकर हाल बेहाल है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!