बिहार में मतदान का अंतिम चरण खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया



लोकतंत्र के महापर्व में श्रेष्ठ भागीदारी के लिए बिहार के मतदाताओं को बधाई

बिहार की जनता ने एनडीए के विकास को चुना

बिहार में फिर से विकास की बहार, बनेगी एनडीए सरकार

सभी 6 सीटों पर होगी हम की जीत

पटना:- बिहार में मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने राज्य के मतदाताओं का आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी है। श्री मांझी ने कहा है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बिहार के मतदाताओं ने अपनी जो श्रेष्ठ भागीदारी दी है वो राज्य के विकास में स्वर्णिम इतिहास रचेगा।

केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने विश्वास जताया है कि बिहार में एकबार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। श्री मांझी ने कहा है कि बिहार की जनता ने विकास के लिए एनडीए पर फिर से भरोसा किया है। 14 नवंबर को चुनाव नतीजों के साथ तस्वीर साफ हो जाएगी और एकबार फिर से श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।

 

श्री मांझी ने कहा है कि एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलने के साथ–साथ सभी 6 सीटों पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के उम्मीदवारों को जीत तय है। उन्होंने कहा है कि जनता ने हम पर भरोसा जताया है और हम बिहार को विकास के रास्ते पर निरंतर आगे ले जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!