आराः गाँधी मैदान पटना मे ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के एनडीए के सभी प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में बिहार सरकार कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। भोजपुर जिला के सभी सात सीटो पर एनडीए की प्रचंड जीत से जिला भर में उल्लास देखा गया। सभी विधायक द्वारा अपने कार्यकताओं के काफिले के साथ शपथ ग्रहण मे शामिल हुए। बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में 250 छोटी गाड़ियों से कार्यकताओं और ,समर्थकों का जमावड़ा पटना पहुंचे।
बिहार सरकार के कैबिनेट मे कुल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं 26 मंत्रियों का शपथ हुआ। उन 26 मंत्रीमंडल मे आरा के विधायक संजय सिंह टाइगर का नाम होने और ऐतिहासिक गाँधी मैदान मे शपथ ग्रहण का साक्षी भोजपुर जिला के हजारो एनडीए कार्यकर्ता और समर्थक बने।
भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भोजपुर जिला से इस बार मंत्रीमंडल मे स्थान मिलने पर खुशी व्यक्त किए एवं हर्षोल्लास से अपने नेता का स्वागत किए।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित नेता और कार्यकताओं ने नवनियुक्त मंत्री संजय सिंह टाइगर से मिल कर शुभकामनाएं दिए।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाँधी मैदान के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह मे भोजपुर के लाल ,भारतीय जनता पार्टी के कर्मंठ कार्यकर्ता संजय सिंह टाइगर को मंत्री बनने से कार्यकताओं मे गजब का उल्लास है। जिलाध्यक्ष ने शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व को जिला से मंत्रीमंडल मे स्थान मिलने पर धन्यवाद दिया और विश्वास दिलाया कि संजय सिंह टाइगर के मंत्री बनने से भोजपुर जिला मे विकास बहुत तेजी से होगा और एनडीए संगठन और मजबुत होगा।
बिहार सरकार के मंत्री को सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।





