खलिहान में अचानक आग लगने से किसानों की हजारों की फसल नष्ट



कृषि विभाग और राजस्व कर्मियों ने किया क्षति का आकलन

पूर्व प्रमुख सह जिला परिषद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम ने मौके पर पहुँच पीड़ितों को दिलाया सहारा

 

जगदीशपुर/भोजपुर:- जगदीशपुर प्रखंड के अरैला वार्ड नंबर 9 स्थित गोवर्धन पहाड़ के पास मंगलवार को खलिहान में रखे धान के बोझों में अचानक आग लगने से हजारों की संपत्ति का नुकसान हो गया। आग लगते ही घटनास्थल पर अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया। ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए और बाल्टी–बाल्टी पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही पूर्व प्रखंड प्रमुख सह जिला पार्षद सदस्य मोहम्मद मुस्लिम मौके पर पहुँचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी अंचलाधिकारी को दी। आगलगी में रामजी यादव के 100 बोझा और बुढ़ा यादव के 300 बोझा धान जलकर राख हो गए। मो० मुस्लिम ने कहा कि लगातार बारिश से पहले ही फसल प्रभावित थी, ऐसे में आग ने किसानों पर दोहरी मार दी है।

प्रशासन से दोनों किसानों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलते ही कृषि समन्वयक कृष्ण कुमार और राजस्व कर्मचारी अजीत कुमार भी पहुँचे और क्षति का आकलन किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!