भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 प्रमुख रूप से” बिदेसिया” नाटक पर होगा केंद्रित।



कार्यक्रमो को भोजपुर भाषा में संचालित करने पर दिया गया बल।

अश्लील गीतों को दरकिनार कर पारम्परिक गीतों के प्रस्तुति से बंधेगा समां।

आयोजन की तैयारी को ले तैयारी समिति की कि गई बैठक।

आरा /भोजपुर :- 07 दिसंबर।स्थानीय बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर भिखारी ठाकुर रंग जलसा 2025 की तैयारी को लेकर वरिष्ठ रंगकर्मी साधना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई एवम संचालन संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित बैठक के दौरान पूर्व से हो रही कार्यों के समीक्षा के पश्चात निर्णय लिया गया की पूरे कार्यक्रम की भाषा भोजपुरी में ही रहे।साथ इस बार के आयोजन का प्रमुख ध्यान भिखारी ठाकुर कृत नाटक “बिदेसिया” पर रहे। कवि सम्मेलन के साथ साथ अश्लील गायिकी को दरकिनार कर पारम्परिक गीतों की प्रस्तुति मंच से करवाई जाए।डोमकच , राह बाबा की पूजा का कथा सार मंच से कराई जाए।विद्यालयों के बच्चों द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत कराया जाए।

बस पड़ाव के मुख्य द्वार पर डॉ जया जैन के सौजन्य से लगने वाला” लोक कलाकार भिखारी ठाकुर स्मृति द्वार” का उद्घाटन महापौर तथा अन्य अन्य आगत अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से कराया जाए।साथ ही विधान परिषद सदस्य राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के कोष से निर्माणाधीन सांस्कृतिक मंच के ऊपर हुए ढलाई कार्य को और सुंदर ढंग से सजाया जाए।अंत में भिखारी ठाकुर की परम्परा को आगे बढ़ाने वाले राम दास राही के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ अनिल सिंह,वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुज कुमार,डॉ जया जैन,कृष्ण प्रताप सिंह,पत्रकार कमलेश पांडे, यू के सुमन,स्वामी विक्रमादित्य ,नारद मुनि तिवारी(शिक्षक),प्रीतपाल सिंह,रंगकर्मी रंजन यादव, स्व रामाज्ञा की राम मंडली के अशोक पासवान,डॉ आर सी भूषण,आदि थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!