भांजे बर्थडे पार्टी में हर्ष फायरिंग के दौरान चचेरे मामा को लगी गोली



 

जख्मी युवक इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव में सोमवार की रात घटी घटना

आरा। जिले के पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव में भांजे बर्थडे पार्टी में नाच के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में चचेरे को गोली लग गई। जख्मी युवक को गली बाएं साइड सीने में लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन एवं वह मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से उसे आनन-फानन में इलाज के लिए पीरो पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक पीरो थाना क्षेत्र के संभल टोला गांव वार्ड नंबर 1 निवासी हरी सिंह यादव का 29 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार यादव है। उधर घटना को लेकर लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग दौड़कर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते खुशी का माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच जख्मी युवक एवं मौजूद ग्रामीण मिल घटना की जानकारी ली। इसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पिरो थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव निवासी रामदेव सिंह का पुत्र लाल बाबू सिंह है।

इधर जख्मी युवक अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि उनके चेचर भाई हरेराम यादव के 3 वर्षीय पुत्र लवकुश कुमार का बर्थडे पार्टी उसके ननिहाल संभल टोला गांव में मनाया जा रहा था। जहां बर्थडे पार्टी में नाच प्रोग्राम कभी आयोजन किया गया था। सोमवार की देर रात जब नाच प्रोग्राम चल रहा था और सभी लोग नाच देख रहे थे। उसी दौरान वहां पर आए एक युवक ने नशे की हालत में हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उन्हें गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुश कुमार जिसका जन्मदिन था। जख्मी युवक उसका चचेरा मामा लगता है। जबकि आरोपी युवक उस बच्चे का फुफेरा मामा लगता है। वही पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह ने बताया कि जख्मी युवक के बयान पर पीरो थाना क्षेत्र के लहराबाद गांव निवासी राजदेव सिंह के पुत्र लाल बाबू सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लाल बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि हथियार ब्रांडी को लेकर छापेमारी की जा रही है। इसके अलावा जख्मी लाल बाबू सिंह के द्वारा भी पार्टी में उसके साथ मारपीट कर उसे जख्मी करने का आरोप लगाते हुए तीन नामजद एवं दस-बारह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके पश्चात पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!