12 जनवरी को दिल्ली में होगा भारतीय यूथ पार्लियामेंट, यूवाओ को भाग लेने का मिलेगा मौका



बिहार से शामिल होगा आरा का कुंवर सिंह कॉलेज, प्रतिनिधित्व करेंगे ऋषभ राज

आरा:- 12 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में भारतीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम में बिहार की तरफ से कुंवर सिंह कॉलेज आरा शामिल होगा, जिसका प्रतिनिधित्व ऋषभ राज सिंह करेंगे। बतादे कि ऋषभ राज पूर्व विधायक बड़हरा आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह के पुत्र है। युवाओं के लिए खास करने का जज्बा के साथ हर्षित स्वर में ऋषभ ने बताया कि सोशल रिफॉर्म एंड रिसर्च आर्गेनाइजेशन, पाञ्चजन्य समेत अन्य संगठन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ऋषभ ने पाञ्चजन्य के निदेशक श्री प्रमोद से मुलाक़ात की। इस स्नेहिल मुलाकात के दौरान शिक्षा एवं युवाओ के लिए वैश्विक मंच को साझा करने की अनुमति मिली।

ऋषभ राज ने आगे बताया कि यूथ पार्लियामेंट में इस बार देश भर से लगभग पच्चीस सौ युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम के उद्वेश्य के बारे में उन्होंने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और सार्वजनिक संवाद की समझ प्रदान करना है। इससे युवाओं में नेतृत्व कौशल, नागरिक जागरूकता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की समझ विकसित होने के साथ संसदीय प्रक्रियाओं की कार्यप्रणाली से भी युवा परिचित होंगे। ऋषभ बताते है कि युवाओं को राष्ट्रीय स्तर का एक मंच मिलेगा, जहां उन्हें ज्ञान के साथ साथ अपने देश की विभिन्न स्तर की व्यवस्थाओं का भी अनुभव वे ले पाएंगे।

कई सत्र में कार्यक्रम संचालित होगा। जहां वन नेशन वन इलेक्शन, सिविल ड्यूटी, विकसित भारत 2047 समेत अन्य कई टॉपिक पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में देश के गृह मंत्री, कई मुख्यमंत्री समेत अन्य कई विभागों में मंत्री, सांसद आदि शामिल होंगे। इसमें भागीदारी के लिए युवाओं को आवेदन करना होगा। वही प्रतिभागियों को अवॉर्ड भी मिलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!