प्रशिक्षण केंद्र एवं नवीन पुलिस केंद्र का डीआईजी ने किया निरीक्षण



 

आरा:पुलिस उप-महानिरीक्षक, शाहाबाद क्षेत्र सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को भोजपुर (आरा) स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र एवं नवीन पुलिस केंद्र परिसर में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में डीआईजी सत्य प्रकाश ने रैतिक परेड की गरिमामयी सलामी ली तथा प्रशिक्षण व्यवस्था, सिपाहियों के अनुशासन और कार्यकुशलता की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया।

इसके उपरांत डीआईजी ने शस्त्रागार के प्रबंधन, सरकारी वाहनों की तकनीकी स्थिति एवं रख-रखाव तथा कार्यालयी अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जवानों द्वारा किए गए एंटी-रॉयट ड्रिल के प्रदर्शन का अवलोकन किया।

ड्रिल के बाद डीआईजी ने जवानों की तत्परता की सराहना करते हुए बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन और जन-सेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण और संसाधनों का सही उपयोग ही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की कुंजी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!