रामगढ़िया गज्जू लाला शिव मंदिर से निकली ऐतिहासिक शिव बारात, शहर हुआ शिवमय



आरा:- आरा शहर के प्रसिद्ध रामगढ़िया गज्जू लाला शिव मंदिर से शिव बारात शोभा यात्रा समिति के तत्वावधान में भव्य एवं ऐतिहासिक शिव बारात धूमधाम से निकाली गई। पूरा आरा शहर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।
भगवान भोलेनाथ सुसज्जित पालकी पर विराजमान थे। महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी इस वर्ष विशेष आकर्षण रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने आरती उतारी और भजनों पर झूमते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुरादाबाद से आई Indian Idol विजेता टीम के कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोपाली चौक पर भव्य महाआरती, शिव गंज दुर्गा मंदिर में पुष्पों एवं मसाने की होली तथा श्री राम चौक पर बनारस के अर्चकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। मार्ग में जगह-जगह प्रसाद, शरबत एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस ऐतिहासिक आयोजन में कई गणमान्य जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर, अगिआंव विधायक महेश पासवान, आरा की मेयर इंदु देवी एवं उपमेयर पूनम देवी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।
सभी अतिथियों ने भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर नगरवासियों को महाशिवरात्रि एवं शिव बारात की शुभकामनाएं दीं तथा समिति के प्रयासों की सराहना की।
समिति पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शिव बारात शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में महासचिव राजेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष प्रतीक राज, सचिव आकाश श्रॉफ, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, झांकी प्रमुख दुर्गेश सिंह, सह प्रमुख राधे गुप्ता, सुरक्षा प्रमुख विक्की कुमार एवं मीडिया प्रभारी आदित्य सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में मुन्नू सिंह, अमरेंद्र चौबे, राजवीर राज, धर्मेंद्र सिंह एवं विकास दुबे ने स्वागत एवं सेवा व्यवस्था संभाली।
संरक्षक मंडल के सोना लाल जी, सुरेश सिंह एवं हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिन्हा जी, विशाल सिंह  के संरक्षण में यह शिव बारात ऐतिहासिक एवं भव्य रूप में संपन्न हुई।
हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया और पूरा आरा शहर शिवमय हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!