प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित



आरा‌। संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में सोमवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल को प्रस्तुत किया। इस दौरान बच्चों ने हाइड्रोइलेक्ट्रिक, ग्लोबल वार्मिंग, स्मार्ट सिटी, विंड एनर्जी, ऑटोमेटिक डस्टबिन, एयर पॉल्यूशन कंट्रोलर सिस्टम, डिजास्टर मैनेजमेंट, वॉइस कंट्रोल कार, इलेक्ट्रिसिटी बाई वेस्ट मैटेरियल, विंड मिल, वाटर साइकिल, सोलर सिस्टम, सोलर पावर, वोल्केनो इरप्शन आदि पर आधारित मॉडल को प्रदर्शित किया।

विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र, प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह एवं आगत अतिथियों ने बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!