तरारी का सम्पूर्ण विकास हमरा संकल्प: विशाल प्रशांत



तरारी विधानसभा क्षेत्र के राजग समर्थित भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने तरारी प्रखंड के डुमरिया पंचायत अंतर्गत धनगावा, कपूरडिहरा, डुमरिया, सुरमाना, धर्मदासडिहरी, गोपालपुर और बक्सण्डा में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने लोकप्रिय विधायक का फूल माला से स्वागत किया। जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा गगन भेदी नारे भी लगाए गए।

गांव में लगे चौपाल को संबोधित करते हुए विधायक विशाल प्रशांत ने कहा कि अपने अल्प समय के कार्यकाल में हमने तरारी के हर गली में विकास की किरण पहुचाने का प्रयास किया है। हमने आपका आशीर्वाद एवं समर्थन से उपचुनाव में विजई होकर लगातार क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया है , आज गांव गांव तक सड़क, नाली गली, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा सुविधा जैसे बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया। इन्होंने कहा कि अगर अपने काम करने की जज्बा हो तो समय चाहे जितना कम हो विकास आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि अगर आप सभी के आशीर्वाद से दोबारा मुझे मौका मिलता है तो अधूरे कार्यों को भी पूरी ईमानदारी से किया जाएगा। इन्होंने बताया कि जब इस क्षेत्र के प्रतिनिधि सुनील पांडेय जी थे तो क्षेत्र का विकास जोर शोर से हुआ। जहाँ सड़के नही थी

वहां सड़क पहुची लेकिन पिछले 9 साल में क्षेत्र के सड़क, अस्पताल, स्कूल सब टूट फुट गया था लेकिन अब धीरे धीरे सुधार हो रहा है। इन्होंने कहा कि आपका एक एक मत क्षेत्र के विकास, राष्ट्र सेवा और बिहार के सर्वांगीण विकास तथा भारत को सशक्त बनाने में समर्पित होगा।
जन सम्पर्क के दौरान प्रमुख साथी में श्रीराम साह, विजय महतो, पवन किशोर शर्मा, भाजपा नेता आदित्यमुनि सिंह,मुंद्रिका पासवान,अजय मेहता,महावीर साह,रमाकांत राजवार, रविकांत सिंह,महेश पांडेय समेत सभी राजग कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!