पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश रहे मुख्य अतिथि
आरा:- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वी.के.एस.यू.) के राजनीति शास्त्र विभाग में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुंदन कुमार सिंह ने इस अवसर पर देश के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ भीम सिंह भवेश को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया । उन्होंने अपने भाषण में मुख्य अतिथि का स्वागत किया एवम मानव अधिकार के उपयोगिता का वर्णन किया।
इस अवसर पर छात्रों को विशेष डॉक्यूमेंट्री मुसहर दिखाया गया।

मंच संचालन जे आर एफ विनोद कुमार यादव ने किया। जिसमें मानवाधिकारों की महत्ता, वर्तमान वैश्विक चुनौतियाँ तथा युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उसके बाद विषय परिवर्तन डॉ मनोज कुमार
जिसमें मानवाधिकारों का इतिहास, वर्तमान एवं भविष्य की वैश्विक चुनौतियाँ एवं मानवधिकार की महत्ता जैसी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया मानवधिकार मनुष्य की मुख्य मांग है।
मुख्य वक्ता डॉ भीम सिंह भवेश ने अपनी प्रेरक सामाजिक यात्राओं और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े अनुभवों को छात्रों व शिक्षकों के साथ साझा किया। उन्होंने विस्तृत रुप से अधिकार एवं कर्तव्य के ऊपर चर्चा किया तथा छात्रों को बताया कि जीवन में अनुशासन एवं कर्तव्य का क्या महत्व है। उन्होंने विभाग के अनुशासित छात्रों की सराहना करते हुए LABASNAA(मसूरी)के अनुभवों भी छात्रों से साझा किया। अपने भाषण में उन्होंने मुसहर समाज के दयनीय स्थिति का वर्णन किया और उनके शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार के ऊपर उठाए गए कदमों के बारे में रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि समाज में सदाचार की भावना रखनी चाहिए।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जे आर एफ (शोधार्थी) ज्योति प्रकाश, अमन कुमार, आकिब मुर्तजा, सुधीर कुमार पाण्डेय और सोनू कुमार ने मानव अधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार को समझने और आत्मसात करने का आह्वाहन किया। कार्यक्रम में अन्य छात्र सूरज सिंह, प्रकाश, विकाश, अनिरुद्ध, अमरजीत प्रभाष, उज्जवल, अलका, अनुभूति इत्यादि ने भी भागीदारी किया। अंत में राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन किया गया।





