उदवंतनगर सहित भोजपुर के सभी प्रमुख थानों में एसपी का जनता दरबार, दिसंबर भर सीधे सुनेंगे लोगों की समस्याएं



आरा: भोजपुर जिले में पुलिस-जनता संबंधों को और मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भोजपुर एसपी राज ने नई पहल की शुरुआत की है। एसपी ने दिसंबर 2025 महीने में जिले के विभिन्न थानों में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इसको लेकर एसपी कार्यालय से आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञप्ति के अनुसार सूबे के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर एसपी राज स्वयं थानों पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनेंगे और वहीं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यह कार्यक्रम न केवल जनसुनवाई को मज़बूत करेगा बल्कि पुलिस प्रशासन को और अधिक जवाबदेह एवं पारदर्शी बनाएगा।

कब-कहाँ लगेगा जनता दरबार – पूरा कार्यक्रम

11 दिसंबर (गुरुवार) – आरा नवादा थाना

13 दिसंबर (शनिवार) – आरा नगर थाना

18 दिसंबर (गुरुवार) – आरा मुफस्सिल थाना

20 दिसंबर (शनिवार) – पीरो थाना

25 दिसंबर (गुरुवार) – उदवंतनगर थाना

27 दिसंबर (शनिवार) – जगदीशपुर थाना

हर थाने में एसपी राज सीधे आम लोगों से मिलकर उनकी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर ही संबंधित पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश देंगे।

एसपी राज ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें और अपनी समस्याओं को सीधे रखें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का तेज, न्यायसंगत और पारदर्शी समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!