आरा में जदयू सदस्यता अभियान 2025–30 की हुई शुरुआत



आरा: भोजपुर जिला जनता दल (यू) द्वारा वर्ष 2025–30 के लिए सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत शनिवार को परिसदन आरा के सभागार में की गई। कार्यक्रम का आयोजन नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंड अध्यक्षों सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं को जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सह जगदीशपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधाचरण साह, जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा सहित जयप्रकाश चौधरी, अवधेश राम, विकास सिंह, अनूप पटेल, अक्षयलाल चौधरी, हीरालाल गुप्ता, मनोज कुशवाहा, रवींद्र नाथ सिंह, नेपाली मुखिया, मनोज उपाध्याय, राजू मेहता, कुंदन शर्मा समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!