हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह



रिपोर्ट विकास सिंह/आरा:– गुरुवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के छोटकी सासाराम में एक बड़ा हादसा टल गया, जब यूपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का हेलीकॉप्टर अचानक खराब मौसम की चपेट में आ गया। पायलट की सूझबूझ और तत्काल निर्णय के चलते हेलीकॉप्टर को तिरोजपुर गांव के पास एक खेत में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह जेडीयू प्रत्याशी राधाचरण साह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए पटना से संदेश आए थे। जनसभा खत्म होने के बाद वे रोहतास जिले के दिनारा जाने के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के कारण हेलीकॉप्टर का नियंत्रण कमजोर पड़ने लगा।

बताया जाता है कि करीब 30 मिनट तक हेलीकॉप्टर छोटकी सासाराम के वीर कुंवर सिंह मैदान के हैलीपैड पर मौसम साफ होने का इंतजार करता रहा, लेकिन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही हवा का दबाव और बादलों की घनघोर स्थिति के कारण हेलीकॉप्टर का संतुलन बिगड़ने लगा। पायलट ने स्थिति को गंभीर समझते हुए तुरंत आपातकालीन लैंडिंग का निर्णय लिया और तिरोजपुर गांव के खेत में सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

हादसे के दौरान आसपास के ग्रामीण खेत की ओर दौड़े और पूर्व सांसद एवं अन्य लोगों की कुशलक्षेम पूछी। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने मौके की स्थिति को नियंत्रित किया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि पायलट की सूझबूझ नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, घटना के बाद आस-पास के इलाके में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!