हम लोग विकास के लिए जाने जाते हैं, विपक्ष विनाश की राजनीति करता है – विधायक



एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के समर्थन में जगदीशपुर में बैठक

 

कन्हैया प्रसाद बोले- प्रतिनिधियों की अपेक्षाओं को पूरा करना मेरी पहली प्राथमिकता

जगदीशपुर/भोजपुर:-आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव को लेकर जगदीशपुर के दुलौर स्थित एक निजी होटल में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में जगदीशपुर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा नेता मिथलेश कुशवाहा ने की और संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल ने किया।
बैठक में जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधा चरण साह, प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज, प्रखंड मुखिया संघ प्रतिनिधि विजय सिंह उर्फ अंटू सिंह, मुखिया सुषुमलता कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य पूनम कुशवाहा, मुखिया उमेश सिंह कुशवाहा, प्रियरंजन सिंह, महेश ठाकुर, मनोज कुशवाहा, सुरेश सिंह व सत्येंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि एनडीए विकास के लिए जाना जाता है, जबकि महागठबंधन विनाश की राजनीति करता है। उन्होंने प्रतिनिधियों से कन्हैया प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

संदेश विधायक राधा चरण साह ने कहा कि जिस तरह प्रतिनिधियों ने भरोसा जताकर उन्हें सेवा का मौका दिया, उसी तरह एनडीए प्रत्याशी पर भी विश्वास जताकर जीत दिलाएं।
प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की जो अपेक्षाएं हैं, उन्हें पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने भी प्रतिनिधियों और क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है।


One thought on “हम लोग विकास के लिए जाने जाते हैं, विपक्ष विनाश की राजनीति करता है – विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!