नगर पार्षद संतोष यादव ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ



जगदीशपुर/भोजपुर:- जगदीशपुर वार्ड नं० 18 स्थित भदई बथान में श्री गोवर्धन पूजा समिति की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीम क्रमशः दीघा टोला, शिव जी के पोखरा, महंथी मठिया, कोढ़वा, जगदीशपुर किंग, रामनगर, सरैया टोला और खपटहां की। प्रत्येक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। उद्घाटन नगर पंचायत के मुख्य पार्षद संतोष कुमार यादव ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं। कार्यक्रम के सफल संचालन समिति के सदस्य सुनील कुमार यादव ने किया। इससे पहले गोवर्धन पर्वत के पास पारंपरिक पूजा हुआ इस पारंपरिक पूजा में स्थानीय विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया शामिल हुए। वही इस मौके पर अधिवक्ता वृंदानंद सिंह,वार्ड पार्षद अनवारुल हक, मनोज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमारे चैनल में आपका स्वागत है, खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -+91 7903628633,9470079625
error: Content is protected !!